अगर आप भी गोद में रखकर चलाते हैं लैपटॉप? हो सकते हो इन खतरनाक बीमारियों के शिकार

अगर आप भी गोद में लेकर लैपटॉप चलाते हो तो पहले ही सावधान हो जाये, वरना भविष्य में आपको इसकी बड़ी कीमत चुकानी पड़ सकती है। दरअसल, अक्सर लैपटॉप चलाते समय अगर सही पोजीसन में नहीं बैंठते है तो आप कई बीमारियों के शिकार हो सकते हो। आइए जानते है कि गोद में लैपटॉप चलाने से क्या-क्या नुकसान होते हैं और आप इनसे कैसे बच सकते हैं।

जानें गोद में लैपटॉप चलाने के नुकसान
अक्सर देखा जाए तो आप में से ज्यादातर लोग इन दिक्कतों के बारे में जानते हैं। इन्हें आप हर दिन महसूस कर रहे हैं। यह घंटो लैपटॉप के सामने बैठे रहने से होता है। इसमें कमर और कंधे का दर्द, रीढ़ की हड्‌डी में परेशानी आती हैं। लंबे वक्त तक बैठकर काम करना से शरीर के लिए नुकसान दायक होता है। इसके अलावा इससे मेंटल हेल्थ पर भी काफी प्रभाव पड़ता है।
women 01 | Sach Bedhadak

गोद में लैपटॉप चलाने से होती है ये बीमारियां

टोस्टेड स्किन सिंड्रोम:- गोद में रखकर लैपटॉप चलाने से मेल और फीमेल दोनों में टोस्टेड स्किन सिंड्रोम हो सकता है, इसमें स्किन पर ज्यादा वक्त तक हीट में रहने के कारण रैशेज होने लगते हैं।

बॉडी पोस्चर:- यदि आप लैपटॉप को गोद में रखकर इसका इस्तेमाल करते हैं तो इससे आपका बॉडी पोस्चर भी खराब हो सकता है।

मेल रिप्रोडक्टिव हेल्थ:- बता दें कि लंबे टाइम तक गोद में लैपटॉप रखकर चलाने से इससे निकलने वाली हीट लड़कों की रिप्रोडक्टिव हेल्थ को इफेक्ट कर सकती है।

इलैक्ट्रॉमेग्नेटिक रेडिएशन्स: लैपटॉप से WiFi और ब्लूटूथ के मुकाबले, कम इलैक्ट्रॉमेग्नेटिक रेडिएशन निकलती हैं, वैसे तो इसकी रेडिएशन का लेवल हेल्थ के लिए ज्यादा नुकसानदायक नहीं होता है लेकिन अगर आप गोद में लैपटॉप रख कर चलाते हैं तो उस दौरान रेडिएशन डायरेक्ट बॉडी के कॉन्टेक्ट में ज्यादा रहती हैं.

Viplav Kumar Jain

विप्लव कुमार जैन, पिछले 13 वर्षों से एक बेदाग छवि वाली पत्रकारिता के लिए, राजस्थान की पत्रकारिता जगत में जाना पहचाना चेहरा है l अगम्य मीडिया न्यूज़ के संस्थापक, प्रधान संपादक एवं प्रकाशक विप्लव कुमार जैन ने विगत वर्षों में स्वतंत्र पत्रकार के रूप में अपनी अमिट छाप छोड़ी है, एवं कम उम्र में एक विशिष्ठ पहचान बनाई है l

View all posts by Viplav Kumar Jain →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Need Help?